लखीमपुर खीरी जनपद के गोला कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बहारगंज में दुर्गा माता की प्रतिमा खण्डित किये जाने की घटना का गोला पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अशोक कुमार गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें दिनांक-28.04.25 को थाना गोला क्षेत्रान्तर्गत बहारगंज में दुर्गा माता की प्रतिमा खण्डित करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 277/25 धारा 298 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना से गांव व आस-पास के क्षेत्र के जनमानस में तनाव व्याप्त होने के कारण साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो गयी थी। उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना कारित करने वाले एक व्यक्ति अशोक कुमार गौतम पुत्र मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू निवासी बहारगंज थाना गोला जनपद खीरी का नाम प्रकाश मे आया। अशोक कुमार गौतम उपरोक्त शराबी एवं आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिसके द्वारा शराब के नशे मे रात्रि में मन्दिर मे जाकर दुर्गा माता की प्रतिमा को खण्डित कर दिया गया था। पुलिस ने इस घटना में सामिल अशोक कुमार गौतम पुत्र मूलचन्द्र उर्फ मुल्लू निवासी बहारगंज थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।