Advertisement Carousel
Blog

शासकीय शराब दुकान में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

शासकीय शराब दुकान में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements

बिलासपुर

थाना सरकण्डा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सरकण्डा पुलिस ने शासकीय शराब दुकान में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 138/2026 के तहत आरोपी अजय सोनी उर्फ जानू (43 वर्ष) पिता अशोक सोनी, निवासी पार्वती राइस मिल, बसोड़ मोहल्ला, श्याम नगर लिंगियाडीह, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण कर अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  पंकज पटेल एवं सीएसपी सिविल लाइन/सरकण्डा  निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।

Advertisements


दिनांक 31 जनवरी 2026 को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि राजकिशोर नगर स्थित शासकीय शराब दुकान में एक युवक हाथ में बटनदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सरकण्डा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
सरकण्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button