Advertisement Carousel
Add
Blog

“सुपोषण चौपाल में बच्चों के विकास पर चर्चा, फादर्स डे पर पिता की भूमिका का बताया महत्व”

Ad

Advertisements

आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण चौपाल का आयोजन, बच्चों के विकास में पिता की भूमिका पर दिया गया जोर

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  जिले में कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण और बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-01 बनाहिल में तृतीय गुरुवार सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया।

Advertisements


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि फादर्स डे के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान “बेन वायरिंग” खेल के माध्यम से मानव मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं के आपसी जुड़ाव को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया।
विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों को सकारात्मक वातावरण, उचित पोषण और परिवार का सहयोग मिलने से उनके मानसिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा पिता और बच्चों के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं, स्वच्छता, संतुलित पोषण आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं समय पर टीकाकरण के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। चौपाल में उपस्थित पालकों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विभागीय गतिविधियों में सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, बच्चे एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button