Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

कुनकुरी में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर रहा आरोपी – इलाके में दहशत

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

कुनकुरी। कुनकुरी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है आज सुबह कुनकुरी थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतका का नाम गुल्ला बाई और आरोपी बेटे का नाम जीत राम बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद से आरोपी कुल्हाड़ी से शव के टुकड़े-टुकड़े कर रहा है। घटना स्थल पर दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने की योजना बना रही है।

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी और हड़कंप मचा हुआ है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button