Advertisement Carousel
Add
Blog

सट्टा नेटवर्क पर लगातार शिकंजा, तोरवा पुलिस ने चार और सटोरियों को दबोचा

Ad

Advertisements

सट्टा नेटवर्क पर बिलासपुर पुलिस का शिकंजा, चार और आदतन सटोरिए गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार आदतन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं संगठित अपराधों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में तोरवा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद सहित चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार अन्य आदतन सटोरियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ-सट्टा संबंधी प्रकरण दर्ज हैं।


कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में संगठित रूप से अवैध सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button