Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisements

20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisements
Advertisements


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण सहिस (32 वर्ष), निवासी मेहंदीपारा, चांपा को गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह सहित थाना चांपा पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button