Advertisement Carousel
Blog

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त मेंअभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Advertisements

महिला से अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ के आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर, थाना तोरवा पुलिस ने महिला से अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना तोरवा में 04 जुलाई 2026 को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले का निवासी धरम यादव (40 वर्ष), पिता झाडू यादव, निवासी हेमूनगर, थाना तोरवा, बिलासपुर लंबे समय से उसके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। शिकायत में बताया गया कि 04 जुलाई 2026 को शाम करीब 3:30 बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ अशोभनीय हरकत की और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की।


शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी रजनीश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 370/2026 के तहत धारा 74, 296, 115(2) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया।
गिरफ्तार आरोपी को 05 जुलाई 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button