Advertisement Carousel
Blog

-बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, 76 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई चाकूबाजों के खिलाफ सघन अभियान, 12 आरोपी भेजे गए जेल

Advertisements

बिलासपुर। शहर में अपराध, चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार सुबह सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ विशेष सघन अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस कार्रवाई के दौरान चाकूबाजों, निगरानी बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

Advertisements
Advertisements


अभियान के दौरान कुल 90 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ की गई। जांच के बाद 76 आदतन गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहीं 12 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


बिलासपुर पुलिस ने सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में कानून-व्यवस्था भंग करने, अवैध हथियार रखने, मारपीट या आमजन में भय का माहौल बनाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर सहित अन्य निरोधात्मक प्रावधानों का भी उपयोग किया जाएगा।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button