Advertisement Carousel
Blog

धान बीज गुणवत्ता जांच में बड़ा खुलासा, स्वर्ण सब-1 बीज मानक स्तर का पाया गया

Advertisements

धान बीज की गुणवत्ता संबंधी खबर के बाद प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय जांच दल के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा संबंधित किसान के खेत और बीज का मौके पर निरीक्षण कराया।

Advertisements
Advertisements


जांच के दौरान किसान के सामने सीलबंद बोरी खोलकर बीज की गुणवत्ता की जांच की गई। साथ ही पहली बोरी में शेष बचे बीज का भी परीक्षण किया गया। जांच में धान का स्वर्ण सब-1 बीज निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया।
बीज प्रबंधक  नम्रता तिवारी ने बताया कि यह बीज छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा सभी गुणवत्ता परीक्षण और बीज प्रमाणीकरण प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद ही वितरित किया गया था।


निरीक्षण के बाद किसान ने बीज की गुणवत्ता और बोरी के वजन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का निरंतर पालन किया जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button