CPM SCHOOL
लाइफस्टाइल

हड्डी की आवाज या कुछ और? उंगलियां चटकाने पर सच में क्या होता है

हम में से कई लोगों को अपनी उंगलियां चटकाने की आदत होती है। आमतौर पर लोग अक्सर ही अपनी उंगलियां चटकाते नजर आते हैं। कभी घबराहट या अभी संतुष्टि लोग कई वजहों से ऐसा करते हैं। यह जानते हुए भी ऐसा करना बुरा होता है, लोग बार-बार उंगलियां चटकाते हैं।

Advertisements

ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हमारा मन बार-बार इन्हें चटकाने को क्यों करता है और क्यों उंगलियां चटकाना इतना सेटिस्फाइंग होता है। आज इस आर्टिकल में हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे।

Advertisements

उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज?

अक्सर उंगलियां चटकाने पर एक आवाज सुनाई देती है। असल में चटकने की यह आवाज कुछ और नहीं, बल्कि ज्वाइंट्स में मौजूद गैस के बुलबुले होते हैं। दरअसल, हमारे जोड़ों में एक तरह का फ्लूइड होता है, जिसमें गैस के ये बुलबुले होते हैं, जो ज्यादातर कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन होते हैं। ऐसे में हम जब भी उंगलियां चटकाते हैं, तो ये बुलबुले फूटने लगते हैं और गैस रिलीज होने लगती है। इसी गैस के रिलीज होने और बुलबुले के फूटने की आवाज उंगलियां चटकाने पर आती है।

उंगलियां चटकाना संतोषजनक क्यों है?

अब सवाल यह उठता है कि अगर उंगलियां चटकने पर सिर्फ गैस के बुलबुले फूट रहे हैं, तो यह इतना सेटिस्फाइंग क्यों होता है? क्यों बार-बार ऐसा करने का मन करता है? आपको बता दें कि यह अच्छा इसलिए लगता है, क्योंकि इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द में कमी आती है और एंडोर्फिन रिलीज होता है, हालांकि यह साबित नहीं हुआ है। इसके पीछे सिर्फ शारीरिक वजह ही नहीं, बल्कि इसमें मनोवैज्ञानिक पहलू भी शामिल है।

जोड़ों को चटकाने की प्रोसेस एक आदत बन सकती है, जो समय के साथ मजबूत होती जाती है, जिससे ऐसा करने का बार-बार मन होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को उंगली चटकने पर होने वाली सिर्फ पॉपिंग की आवाज सुनना अच्छा लगता, इसलिए वह बार-बार ऐसा करते हैं।

क्या उंगलियां चटकाना हानिकारक है?

भले ही ऐसा करने का मन बार-बार होता हो या यह काफी सेटिस्फाइंग हो, लेकिन अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग उंगलियां चटकाने के लिए मना करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में उंगलियां चटकाने के नुकसान होते हैं। ऐसा माना जाता है कि उंगलिया चटकाने से गठिया होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि, कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि हाथ में सूजन और पकड़ की ताकत कम हो सकती है, लेकिन पकड़ की ताकत के बारे में अभी भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।

वहीं, ज्यादातर शोधों से पता चला है कि आदतन उंगलियां चटकाने से कोई बड़ा दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता है, लेकिन अगर ऐसा करने से आपको कोई दर्द महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button