छत्तीसगढ़धमतरी

गुरुजन और समाज प्रमुखों के विजय श्री के आशीर्वाद के साथ हुआ भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

धमतरी नगरी से धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट

साहू समाज के 6 लोगो को पार्षद प्रत्यासी बनाकर समाज का मान बढ़ाया भाजपा ने–सहदेव साहू

सेवा का दूसरा नाम है बलजीत छाबड़ा जिसने हरेक के सुख दुख में साथ दिया—ए एल बनपेला

भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत चुनाव का कार्यकाल नगर के सभी समाज प्रमुखों व पूर्व विधायक द्वय की उपस्थिति में हुआ।कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं व समस्त समाज प्रमुखों ने अध्यक्ष पद के प्रत्यासी बलजीत छाबड़ा व 15 वार्डों के समस्त पार्षदों को अपना आशीर्वाद देते हुए विजय श्री की कामना की।उपस्थित रिटायर्ड प्राचार्य ए एल बनपेला ने अपने आशीर्वचन में कहा कि उन्हें गर्व है कि बलजीत छाबड़ा उनका शिष्य है और आज सम्पूर्ण नगरी में बलजीत छाबड़ा को नगर सेवक व आवास वाले भैया के नाम से पुकारा जाता है।उन्होंने कहा कि व्यक्ति का कार्य ही बोलता है और अच्छे कार्य करने वालो का साथ इंसान और भगवान सभी देते हैं।

इस अवसर पर साहू समाज के वरिष्ठ सहदेव राम साहू ने कहा कि भाजपा की पहचान सतत अच्छा कार्य करने की है और इसी का परिणाम है कि जहां देश मे भाजपा की लगातार सरकार बन रही है उसी तरह नगर पंचायत में भी लगातार भाजपा का कार्यकाल जारी है।उन्होंने भाजपा के लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहू समाज की बाहुल्यता को स्वीकार करते हुए और समाज के समम्मान को बढ़ाते हुए 15 में से 6 वार्डो में साहू समाज के लोगो को पार्षद प्रत्यासी बनाया गया है और नगर की जनता विकास करने वालो के साथ है।
वही सेन समाज के हेमलाल सेन ने कहा कि हर वर्ग और हर समाज का सम्मान यदि किसी दल ने किया तो वो भाजापा है बाकी सभी चुनाव के समय बड़ी बड़ी बातें करते है।उन्होंने कहा विकास आज भाजपा के साथ है और आमजन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।
उपस्थित जनों को चुनाव प्रभारी महेंद्र पंडित, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह,पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,प्रदीप देवांगन,सहित वरिष्ठ जनों ने भी सम्बोधित किया और नगरी नगर में बलजीत छाबड़ा व भाजपा समर्थित पार्षदों के पक्ष में जो आशीर्वाद मिल रहा है उसे ऐतिहासिक बताया।इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,कमल डागा, रविशंकर दुबे,प्रतिमा देवांगन, हृदय साहू अनिरुद्ध साहू,निखिल साहू,शैलेंद्र धेनुसेवक , सुनाराम यादव विनय देवांगन, नरेंद नाग, मनोहर मानिकपुरी छोटू सेन संजय मरकाम सुलोचना साहू,प्रेमलता नागवंशी, हृदय साहू,अखबार कश्यप, जनमेजय साहू व  सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिक महिलाएं व पुरुष एकत्रित थे।सभा का संचालन बेलर के पूर्व मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने किया।

Advertisements
Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button