उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

डीएम ने कलेक्ट्रेट व कैंप कार्यालय में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित सम्मानित

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मना गणतंत्र दिवस

लखीमपुर खीरी। दिल में उमंग, चेहरे पर उत्साह और जुबां पर भारत माता के जयकारे के बीच गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, उल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर झंडा फहराया गया। रविवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने डीएम कैम्प कार्यालय और कलेक्ट्रेट परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। गांधी बालोद्यान विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रगान किया। डीएम ने मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान का संकल्प दिलाया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने स्वंत्रतता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने लोगो का आवाह्नन किया कि गणतंत्र दिवस पर संविधान के मूल सिद्धान्तों स्वतंत्रता, समानता और राष्ट्र की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने वाली बन्धुता पर अमल करने का संकल्प ले। गणतंत्र देश के सभी नागरिकों को सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। संविधान में हमें स्वतंत्रता, समानता एवं बधुत्व तथा सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय प्रदान करता है, जिससे सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते है। हमें संविधान द्वारा दिये गये इन अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निष्ठापूर्ण ढंग से निभाना होगा। कर्तव्य ही अधिकार की पहली सीढ़ी होती है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि गणतंत्र में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, अवसर की समानता है। बहुत मंथन के बाद भारत का संविधान तैयार हुआ है। यह मानव मूल्यों पर आधारित है। उन्होनें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य निर्वहन पूर्ण रूप से करने पर विशेष जोर दिया। नियमों का पालन सभी के व्यहार में हो। हम सभी को सदैव अपने दायित्वों का बोध रहना चाहिए। देश के लिए हम क्या कर रहे है। ऐसा विचार रख कर कार्य करना चाहिए। इससे विकास, समन्वय बढ़ेगा और देश विश्व के प्रथम सोपान पर पहुंचेगा। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएसओ अंजनी सिंह, पत्रकार एनके मिश्र, डीएम के ओएसडी संतोष कुमार वर्मा, सहायक भूलेख अधिकारी ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर रेनू मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट सहित कलेक्ट्रेट में स्थापित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न पटल सहायक मौजूद रहे।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button