Advertisements
Advertisements
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

एसपी खीरी द्वारा महिला थाना व साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा महिला थाना व साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। बता दें मंगलवार को पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा महिला थाना व साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी खीरी द्वारा सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई। थाने पर लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष महिला थाना को शिकायकर्ताओं से वार्ता कर स्वयं फीडबैक लेने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button