छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज एक दिव्यांग को ट्राई सायकल और श्रवणबाधित व्यक्ति को दिया गया श्रवण यंत्र

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ

Advertisements

अर्जुन 40 वर्षों से दोनों कानों से ना सुनने की समस्या से एवं 62 वर्षीय दिव्यांग श्री अशोक अपने दोनों पैरों से चलने में थे असमर्थ

समस्या के तत्काल समाधान से दोनों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री साय को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में आम लोगों की समस्याओं के सामाधान के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की स्थापना की है। तब से बड़ी उम्मीद के साथ यहां पहुंच रहे लोगों की समस्याओं को न केवल गंभीरतापूर्वक सुना जाता है, बल्कि उसका समाधान भी किया जा रहा है। कैंप कार्यालय में आज बड़े आस के साथ पहुंचे श्रवणबाधिता की समस्या से जूझ रहे अर्जुन राम यादव को श्रवण यंत्र और दिव्यांग  अशोक दुबे को ट्राई सायकल  प्रदान किया गया है। दोनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।
       ग्राम फरसाबहार, बरटोली निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग अर्जुन राम यादव पिछले 40 सालों से दोनों कानों से न सुनाई नहीं देने की समस्या से पीड़ित थे। इससे उन्हें अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों में काफी परेशानी होती थी। अपनी इस समस्या को लेकर वे मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप पहुंचे। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को तत्काल संज्ञान लेते हुए श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। श्रवण यंत्र मिलने से वे काफी प्रसन्न हैं और बताते हैं कि अब फिर से वे अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद ले सकते हैं।
      इसी तरह कुनकुरी निवासी 62 वर्षीय दिव्यांग अशोक दुबे अपने दोनों पैरों में परेशानी होने की वजह से चलने-फिरने में असमर्थ थे। ट्राई सायकल की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप मे आवेदन किया। कैंप कार्यालय में उनकी समस्या को तत्काल संज्ञान लेते हुए ट्राई सायकल दिया गया। अपनी समस्या के तत्काल समाधान से प्रसन्न दुबे बताते हैं कि ट्राई सायकल मिलने से उन्हें काफी आसानी हो गई है। अब से इसकी मदद से अपनी जरूरत के हिसाब से कहीं आ-जा सकते हैं।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button