Advertisement Carousel
Blog

माता ऊदा देवी जी के शहीदी दिवस पर कांग्रेसजनों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। शनिवार को कांग्रेस भवन पर, जिला कांग्रेस कमेटी लखीमपुर खीरी द्वारा डाक्टर रईस अहमद उस्मानी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। महान माता ऊदा देवी जी ने 1857 के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36, ब्रिटिश सैनिकों को मौत के घाट उतार कर वीरगति को प्राप्त हुईं थीं ।उनके शहीदी दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। माता के चित्र पर डाक्टर रईस अहमद उस्मानी जी द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सभा का संचालन संजय कुमार गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर रवि तिवारी, राम पाल शाक्य, हर गोविन्द वर्मा, राम लखन राज, अब्दुल कैयूम, अब्दुल रहीम, नंद किशोर पाल कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष, लतीफ अंसारी, आदि लोगों ने माता ऊदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए ,अन्त में दूर दराज से आयें हुए कांग्रेसजनों का डाक्टर रईस अहमद उस्मानी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button