Advertisement Carousel
Blog

राजमिस्त्री प्रशिक्षण से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएंप्रोजेक्ट उन्नति से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

Ad

Advertisements

राजमिस्त्री प्रशिक्षण से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं
प्रोजेक्ट उन्नति से आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम

Advertisements

जांजगीर-चांपा
कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत प्रोजेक्ट उन्नति के माध्यम से ग्रामीण हितग्राहियों को राजमिस्त्री कार्य का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करना है।

Advertisements


जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत कटघरी में यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), जांजगीर द्वारा संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व हितग्राहियों की काउंसलिंग कर रुचि एवं योग्यता के आधार पर चयन किया गया। 6 जनवरी से प्रारंभ प्रशिक्षण में कुल 35 हितग्राही सहभागी हैं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण, टिकाऊ एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण करने की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण में 28 महिला हितग्राही राजमिस्त्री का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।
प्रशिक्षण अवधि में हितग्राहियों को मनरेगा अंतर्गत 261 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्माण सामग्री के उचित अनुपात, संरचनात्मक मजबूती, निर्माण प्रक्रिया की समय-सीमा एवं आवश्यक सावधानियों सहित तकनीकी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रशिक्षार्थियों को फील्ड में जाकर व्यवहारिक रूप से राजमिस्त्री कार्य का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हितग्राहियों ने बताया कि इस पहल से उनमें आत्मनिर्भरता की भावना विकसित हो रही है। वे न केवल अपने आवासों का बेहतर निर्माण कर सकेंगे, बल्कि भविष्य में रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती उर्मिला पैकरा, प्रभारी एडीईओ श्री बैजनाथ प्रसाद राठौर सहित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button