Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

नक्सल पीड़ितों को बड़ी राहत: पीएम आवास योजना की पहली किस्त खातों में पहुंची

Ad

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की. बता दें कि छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं. कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई. प्रथम किस्त के रूप में 2500 परिवारों को 40-40 हजार रुपए जारी किए गए.

Advertisements

नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 दिन में 10 लाख का चालान

Advertisements

मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण कार्यक्रम में मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े 17 जिलों के हितग्राहियों से बातचीत की और आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह और प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक तारन प्रकाश सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button