Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

DAV स्कूल खम्हारिया व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया (बिलाईगढ़ ) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40वाँ नेत्रदान पखवाड़ा आयोजित

Ad

छात्र-छात्राओं को नेत्रदान के महत्व से कराया गया अवगत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ.आर. निराला के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में  ब्लॉक बिलाईगढ़ अंतर्गत DAV स्कूल खम्हारिया , व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया में 40वाँ नेत्रदान पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व)जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़   श्री अरुण कुमार बंजारे,  एवं नेत्र सहायक अधिकारी श्री कमलेश डडसेना, श्री मोती जयसूर्या, श्री तोषण कुमार साहू एवं श्री हरीश वर्मा   फार्मासिस्ट कृष्णा कुमार  रात्रे आर. एच.ओ. मनीष साहू एवं शारदा साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा समाज में नेत्रदान की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।

Advertisements

वक्ताओं ने कहा कि नेत्रदान एक महान दान है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई रोशनी मिल सकती है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज के अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को आंखों के रख रखाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button