Advertisement Carousel
Blog

कृषक उन्नति योजना से किसानों को राहत होली से पहले खातों में पहुँची धान अंतर राशि

Ad

Advertisements

कृषक उन्नति योजना से किसानों को राहत
होली से पहले खातों में पहुँची धान अंतर राशि
सक्ती, 

Advertisements

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर होली पर्व से पूर्व राशि वितरण से किसानों में उत्साह का माहौल है।
विकासखण्ड सक्ती के ग्राम लिमतरा निवासी कृषक चंद्रभूषण जांगड़े भी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने इस वर्ष धान विक्रय किया था, जिसके बदले उन्हें 94 हजार रुपये की अंतर राशि प्राप्त हुई। त्योहार से ठीक पहले मिली इस आर्थिक सहायता से उनके परिवार में नई ऊर्जा और खुशी का संचार हुआ है।
कृषक चंद्रभूषण जांगड़े ने बताया कि वे प्राप्त राशि का उपयोग आगामी उड़द फसल की खेती में निवेश के रूप में करेंगे। इसके साथ ही खेत के समतलीकरण (लेवलिंग) कार्य में भी राशि का उपयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना है। उनका कहना है कि योजनाबद्ध निवेश से आय में वृद्धि होगी और खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े पर्व से पहले मिली यह सहायता किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button