Advertisement Carousel
Blog

सड़क सुरक्षा माह में बिलासपुर शहर को सुव्यवस्थित करने संकल्पPPP मॉडल के तहत जनसहयोग से सुगम व सुरक्षित आवागमन की पहल

Ad

Advertisements

बिलासपुर
सड़क सुरक्षा माह में बिलासपुर शहर को सुव्यवस्थित करने संकल्प
PPP मॉडल के तहत जनसहयोग से सुगम व सुरक्षित आवागमन की पहल

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु PPP मॉडल (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर व्यापक कार्ययोजना लागू करने का संकल्प लिया गया है। इसके अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शहर के कुछ महत्वपूर्ण मार्गों को सेक्टर के रूप में चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधानकारी प्रयास किए जाएंगे।


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्घाटन समारोह दिनांक 01 जनवरी 2026 को चेतना भवन, पुलिस लाइन बिलासपुर में पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, जिलाधीश एवं जिला दण्डाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं आयुक्त नगर निगम बिलासपुर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिनके क्रियान्वयन के लिए यह कार्ययोजना तैयार की गई है।
शहर को सेक्टर में बांटकर होगा सुधार कार्य
योजना के तहत बिलासपुर नगर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर चयनित सेक्टरों में स्मार्ट सिटी के प्रारूप पर कार्य किया जाएगा। निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य तय कर यातायात बाधाओं को दूर करने, अतिक्रमण हटाने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने तथा सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
प्रमुख बिंदु
अतिक्रमण मुक्त मार्ग एवं नो-पार्किंग का सख्ती से पालन
निर्धारित पार्किंग स्थलों का अनिवार्य उपयोग
बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स व अन्य विज्ञापन सामग्री से दृश्य बाधा समाप्त करना
ठेला, फेरी व फुटकर व्यवसाय से यातायात अवरोध रोकने नियमित कार्रवाई
सड़क किनारे पीली पट्टी, जेब्रा क्रॉसिंग, साइन बोर्ड, गति सीमा संकेतक की स्थापना
गड्ढों की मरम्मत, डिवाइडर, नाली एवं सड़क कटाव का त्वरित सुधार
होटल, लॉज, शिक्षण संस्थान व विवाह भवनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई
जनसहयोग से बनेगी व्यवस्था
इस अभियान में आम नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ को यातायात मित्र एवं ट्रैफिक वार्डन के रूप में जोड़ा जाएगा। जन चौपाल, बैठकें एवं संवाद के माध्यम से नागरिकों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही यातायात संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेस, मीडिया एवं सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा।
प्रथम चरण में चयनित तीन सेक्टर
अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड तक
लिंक रोड श्रीकांत वर्मा मार्ग से महिमा तिराहा तक
महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक तक
इन सेक्टरों में तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों के बीच अंतरविभागीय समन्वय स्थापित किया गया है।
नागरिकों से अपील
यातायात पुलिस बिलासपुर ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि शहर के व्यस्ततम मार्गों पर किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों में सुझाव देकर तथा नियमों का पालन कर सुचारू, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button