Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सिक्ख समाज ने श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया वीर बाल दिवस

Ad

सारंगढ़।आज सिक्ख समाज द्वारा बस स्टैंड के समीप सिखों के दशम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों की शहादत को स्मरण करते हुए वीर बाल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर बताया गया कि गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादे — साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह — ने अल्पायु में ही धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए शहादत स्वीकार की। उन्होंने अत्याचारों के सामने झुकने या धर्म परिवर्तन करने से इनकार करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि साहबजादों की यह शहादत भारतीय इतिहास की सबसे निर्भीक और प्रेरणादायक घटनाओं में से एक है, जो आज भी समाज को सत्य, साहस और धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देती है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर सिक्ख समाज के लोगों ने गुरु साहिब के साहबजादों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button