Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

बस स्टैंड में अवैध निर्माण पर नगर पंचायत की कार्यवाही, बुलडोजर चलाकर निर्माण सामग्री जप्त

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

नगर पंचायत नगरी ने सोमवार को बस स्टैंड परिसर में हो रहे अवैध पक्के निर्माण पर बड़ी कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि शासकीय भूमि पर ठेले की जगह पक्की दुकान बनाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही नगर पंचायत के इंजीनियर व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर टीम ने निर्माण में उपयोग हो रही सामग्रियों को भी जप्त किया, जिसमें कलम बांधने के लिए रखे गए जाली-छड़ शामिल हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध पक्का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर पक्का निर्माण किया जा रहा था, वहां पहले ठेले पर पान की दुकान संचालित होती थी। ठेले को हटाकर पक्का ढांचा खड़ा करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर नगर पंचायत ने समय रहते रोक लगा दी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी शासकीय अस्पताल के पास अवैध रूप से पक्का निर्माण किया जा रहा था, जिसे नगर पंचायत ने कार्रवाई कर रुकवाया था। लगातार हो रही इन कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि नगरी नगर पंचायत अवैध कब्जों और निर्माण पर सख्त रुख अपनाए हुए है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button