Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर: एग्रीस्टेक पोर्टल की खराबी से परेशान किसानों का तहसील कार्यालय दुलदुला में धरना प्रदर्शन

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुर। धान खरीदी सत्र 2024-25 के पंजीयन कार्य में लगातार तकनीकी गड़बड़ियों से परेशान किसानों ने सोमवार को किसान संघ के बैनर तले तहसील कार्यालय दुलदुला के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद किसानों ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार राहुल कौशिक को सौंपा।

Advertisements
Advertisements

किसानों ने बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में लॉगिन करते ही सिस्टम बार-बार लॉगआउट हो जाता है, पुराने पंजीकृत किसानों की फोटो नहीं दिख रही है, और कई किसानों की गिरदावली में वास्तविक फसल धान की जगह अन्य फसलें दर्ज हो रही हैं। इसके अलावा नेटवर्क फेलियर और सर्वर डाउन के कारण पंजीयन कार्य बार-बार रुक जा रहा है, जिससे किसान प्रतिदिन सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

किसान अरविंद साय ने कहा कि किसान अपनी फसल की कटाई छोड़कर सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ है।
किसानों का कहना है कि नेटवर्क और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों के चलते अनेक किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं। उन्होंने सरकार से एग्रीस्टेक और गिरदावली पोर्टल की खराबियों को दूर करने और पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग की।

धरना के बाद प्रभारी तहसीलदार राहुल कौशिक ने किसानों से चर्चा कर बताया कि किसानों द्वारा 8 बिंदुओं में लिखित ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा, सभी बिंदुओं पर सुधार कार्य समय पर किए जा रहे हैं, नए किसानों का पंजीयन भी चल रहा है। केवल लिंक डिस्टर्ब रहने से असुविधा हुई थी, जिसे ठीक किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों को जानकारी के अभाव में भी परेशानी हो रही है, क्योंकि तीन अलग-अलग पोर्टलों पर डाटा का मिलान और सत्यापन किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा है।

किसान संघ के बैनर तले हुए इस धरना में शकील खान, लवकुश कुमार, दीपक कुमार, भोपालल, अरविंद साय, दिलीप सिंह, अजय राम, रमेश सिंह, श्रीमती चंद्रप्रभा, आंतो राम, रवि राम, नर्सिंग सागर यादव, अजय दान बरला, राकेश कुमार भगत, सुदर्शन यादव, श्रीमती रौशनी कुजूर, कृष्णा राम सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button