Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ग्राम पंचायत बुची हरदी में भीषण सड़क हादसा, साइकिल सवार छात्र की मौत

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव की रिपोर्ट

Advertisements

बुची हरदी जिला जांजगीर चांपा। ग्राम पंचायत बुची हरदी में आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्यूशन से घर लौट रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय विदारक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम आयुष यादव है, जो ललित श्याम विद्यालय में अध्ययनरत था। आयुष रोज की तरह आज भी ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बुची हरदी मार्ग पर तेज रफ्तार पिकप वाहन ने साइकिल सवार आयुष को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकप वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया, जिससे वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक आयुष यादव के पिता का नाम शंकर लाल यादव एवं माता का नाम कुंती यादव बताया जा रहा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पिकप वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा चालक के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती, स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की है। मासूम छात्र की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button