Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुस्लिम समाज के लोगो ने मदद के लिए बढाया हाँथ

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगो ने पंजाब में बाढ़ से आई तबाही ने जिस तरह हाहाकार मचा दिया है जहां पर हर कोई बेबस नजर आ रहा है, पंजाब के बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए अलग अलग जगहों से मदद कर रहे है। इसी क्रम में पंजाब बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही नगर पंचायत में स्थित मदरसा रिजविया नूरुल उलूम भेरौड़ा की कमेटी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है

Advertisements
Advertisements

और मदरसा प्रबंधन हाफिज फारूक खां, मोहम्मद शरीफ, अब्दुल मजीद, यासीन चौधरी ने अब तक पैंतिस हजार रुपए नगदी और नौ कुंतल गल्ला व कपड़े, चप्पल आदि सामानों को बाढ़ पीड़ितों के पास पहुंचाने के लिए सिख संगठन के राम सिंह, अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह को सौंप दिया है। वही निघासन नगर पंचायत में स्थित नूरी जमा मस्जिद की तरफ से पंजाब के बाढ़ पीड़ितो के लिए 21,786 रूपए का सहयोग किया है। वही निघासन क्षेत्र के बुद्धिपुरवा के मुस्लिम समाज के लोगो ने भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद में अपना हाँथ आगे बढाया और छब्बीस हजार रुपए साथ ही पांच कुंडल गेंहू दिया। तिकुनिया क्षेत्र के खमारिया कोयलार, सहंनखेड़ा के मुस्लिम समाज के लोग भी मदद करते हुए पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस आपदा से बचाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहें हैं।

Advertisements

बता दें पंजाब में आई भयंकर बाढ़ ने इस तरह से तबाही मचा दी है जिससे पंजाब में हाहाकार मचा हुआ है बाढ़ रुपी प्राकृतिक आपदा ने पंजाब मैं कहीं-कहीं पूरे गांव को समाप्त कर दिया है। प्राकृतिक आपदा में फंसे हुए तथा प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे पंजाब में रहने वाले निवासियों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से अलग-अलग तरीके से मदद पहुंचाई जा रही है। पंजाब में रहने वाले लोगों की मदद करने के लिए निघासन नगर पंचायत में स्थित नूरी मस्जिद से एवं बुद्धि पुरवा, सिंगाही नगर पंचायत में स्थित मदरसा रिजविया नूरुल उलूम भेरौड़ा की कमेटी एवंम तिकुनिया क्षेत्र के खमारिया कोयलार, साहनखेड़ा आदि गावों के मुस्लिम समाज के लोग आगे आए है। मुस्लिम समाज के लोगो ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कई दिनों से रुपया पैसा एवं खाद्य सामग्री एकत्रित कर गुरुद्वारा में पहुंचा रहें हैं जिससे पंजाब के बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंच सकें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button