Advertisement Carousel
Add
Blog

कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

Ad

Advertisements

कोनी पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो बदमाश गिरफ्तार

चलित थाना जन चौपाल के दौरान मिली शिकायत पर बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर |
Koni Police Station Bilaspur क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
कोनी पुलिस द्वारा चलित थाना जन चौपाल के दौरान प्राप्त शिकायत के आधार पर सुरेंद्र टेंगवर (22 वर्ष) और ईश्वर बंजारे (19 वर्ष) दोनों निवासी ग्राम गतोरी थाना कोनी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखी जा सके।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button