Advertisement Carousel
Add
Blog

कोनी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

सड़क पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

कोनी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को भेजा गया जेल

Advertisements


बिलासपुर
Koni Police Station Bilaspur क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने और दहशत फैलाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोपी वर्मा (22 वर्ष) निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी को बिरकोना मंदिर चौक मेन रोड पर चाकू लहराकर लोगों को धमकाने और डराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई Rajnesh Singh के निर्देश पर की गई। उनके निर्देशानुसार जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) Rajendra Jaiswal तथा नगर पुलिस अधीक्षक Gagan Kumar के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर सड़क पर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने चाकू को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 104/2026 दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कोनी पुलिस की अपील :
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button