Advertisement Carousel
Add
Blog

वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांगसांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ad

Advertisements

वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग
सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल
सक्ती/जांजगीर-चांपा।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े ने सक्ती जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए भीषण बॉयलर हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों को पत्र लिखकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Advertisements
Advertisements


सांसद ने अपने पत्र में मनसुख मंडाविया, मनोहर लाल खट्टर तथा पीयूष गोयल को संबोधित करते हुए बताया कि इस हादसे में करीब 20 श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 16 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। कई श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल
सांसद जांगड़े ने कहा कि यह दुर्घटना उद्योगों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासनिक लापरवाही और श्रमिक सुरक्षा में गंभीर कमी को उजागर करती है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं श्रमिकों के जीवन के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाती हैं।
उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए। साथ ही जिले के अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भी जांच कर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।


भविष्य में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर
सांसद ने जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सरकार से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम लागू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button