Advertisement Carousel
Blog

राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने चीनी मिल खम्भार खेड़ा के बकाया गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं के लिए दिया ज्ञापन

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने बजाज ग्रुप की चीनी मिल खम्भार खेड़ा के बकाया गन्ना भुगतान व अन्य समस्याओं के लिए किसानों ने राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की अगुवाई में दस दिवसीय गाँव गाँव किसान चौपाल लगाएंगे प्रतिनिधि मंडल के साथ दिया ज्ञापन दो सितम्बर तक सम्पूर्ण भुगतान किये जाने की उठाई मांग।

Advertisements
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें बजाज ग्रुप की चीनी मिल खम्भार खेड़ा के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन ने गाँवों में किसान चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है , किसान चौपाल दो सितम्बर तक गाँव गाँव अभियान चलेगा। किसान चौपाल प्रथम दिन गाँव दोनवापुरवा , त्रिकोलिया , कोरैया पुरवा , कोरैया संजय , कोरैया धारा , जमकोहना आदि में सम्पन्न की गई।

किसान चौपाल में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि बजाज चीनी मिलों के भुगतान की समस्या चीनी मिलों द्वारा किसानों के खरीदे गन्ने से उत्पादित चीनी , शीरा , प्रेसमड , बैगास आदि के बिक्री धन को अपने दूसरे मद में खर्च कर दिया गया है जिससे गन्ना भुगतान विलम्ब हो रहा है ! इस वर्ष बजाज चीनी मिल खम्भार खेड़ा ने सबसे अधिक गन्ना भुगतान का धन अपने अन्य मदों में खर्च किया है दूसरे पर गोला चीनी मिल ने खर्च किया है !

श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा है कि इस पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नये पेराई सत्र के शुभारंभ और नवीन पेराई सत्र शुरू होने के बाद ही करने की सम्भावना हैं ! पेराई सत्र 2024-25 के खरीदे गन्ने का भुगतान जनवरी माह तक करने की योजना हैं , जिसके लिए बजाज के अधिकारियों ने किसानों का इस नवीन पेराई सत्र में किसानों से बिगत वर्षों की भांति उधार गन्ना खरीद करने के लिए प्रदेश की चीनी मिल बार बैठकें करके नयी योजना बनाई है !

किसान चौपाल एवं डीएम को दिये गये ज्ञापन में किसानों ने चीनी मिल खम्भार खेड़ा के दस गन्ना क्रय केन्द्र कटौती कर नियम अनुसार 14 दिन में गन्ना भुगतान करने वाली चीनी मिलों से सम्बद्ध किये जाने के साथ चीनी मिल मालिक कुशाग्र बजाज और यूनिट हेड अवधेश गुप्ता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है !वही लखीमपुर खीरी से बहराइच हाइवे के रामापुर रोड से जुलाहन पुरवा , जमकोहना , दोनवापुरवा होते हुए दुबग्गा रोड तक टूटी एवं गड्ढा युक्त सड़क को नव निर्माण करने की मांग की है! जनपद की तहसीलों में किसानों की नवीन खतौनी में लेखपाल और कम्प्यूटर आपरेटर की मिलीभगत से किसानों के नाम व खाता आदि गलत ढंग से दर्ज किये गये हैं

जिसे शंशोधन कराने जिला मुख्यालय पर बना पीएम हाउस के डाक्टर द्वारा अपरान्ह दो बजे के बाद शवों का पोस्टमार्टम किया जाता है जिससे मृतकों के परिजन हिन्दू रीति रिवाज अनुसार दिन में अंतिम संस्कार नहीं कर पाते हैं , शवों का अंतिम संस्कार दिन में समय से करने के लिए डाक्टर को प्रातःआठ बजे से दोपहर चार बजे तक पोस्टमार्टम करने की दिशा निर्देश दिए जाने की मांग की है ! ज्ञापन देते समय मनोज कुमार वर्मा से०नि० फौजी जिला अध्यक्ष ! पटेल श्रीकृष्ण वर्मा , शिवकुमार वर्मा , जगजीवन केवट , संतोष भार्गव , इंद्रजीत वर्मा , लालू राम , अवधेश कुमार वर्मा , रामसागर वर्मा , अमरती लाल भार्गव , जगत पाल राठौर , आदि मौजूद रहे !

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button