Advertisement Carousel
Blog

संस्था में निवासरत 17 बच्चों को मिला पालन-पोषण देखरेख परिवार

Ad

Advertisements

संस्था में निवासरत 17 बच्चों को मिला पालन-पोषण देखरेख परिवार

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में निराश्रित एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए संस्था में निवासरत अब तक कुल 17 बच्चों को पालन-पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी  गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था में निवासरत एक बालिका को नियमानुसार पालन-पोषण देखरेख परिवार, जिला कोरबा को अस्थायी आदेश के माध्यम से सुपुर्द किया गया है। उक्त परिवार द्वारा पालन-पोषण हेतु जिला बाल संरक्षण अधिकारी, दुर्ग को आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसे प्रक्रिया अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में स्थानांतरित किया गया।
उन्होंने बताया कि परिवार के समस्त आवश्यक दस्तावेजों— नवीनतम फोटोग्राफ, आधार कार्ड, कक्षा दसवीं का प्रमाण पत्र (जन्म तिथि हेतु), मेडिकल रिपोर्ट, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, प्रतिष्ठित व्यक्तियों के संदर्भ पत्र, पुलिस सत्यापन, आय प्रमाण पत्र (टीडीएस) एवं पेन कार्ड—का गहन परीक्षण किया गया। दस्तावेज सही पाए जाने पर बालक एवं परिवार की मैचिंग प्रक्रिया कराई गई।
मैचिंग प्रक्रिया के दौरान बालिका द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई तथा परिवार द्वारा भी बालिका को पालन-पोषण देखरेख हेतु अपने साथ रखने की सहमति दी गई। इसके पश्चात संस्था में संरक्षण प्राप्त 01 बालिका को पालन-पोषण देखरेख परिवार को सुपुर्द करने का आदेश पारित किया गया।
इस कार्यवाही में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष  गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्य  देव प्रसाद बर्मन, तपोधन सिंह सिसोदिया,अनुराधा शुक्ला, आरती यादव, प्रभारी संरक्षण अधिकारी (गैर-संस्थागत देखरेख) श्रीमती ज्योति मिश्रा, परामर्शदाता श्री प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता  पुष्पेन्द्र कुमार मरकाम,  विष्णु कुमार श्रीवास (परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्पलाइन), सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर  खगेश कुमार पटेल, आउटरीच वर्कर  शिवनंदन सिंह मरकाम, सुश्री सविता साव तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अल्टरनेटिव केयर (इंडिया), जिला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर का विशेष सहयोग रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button