Advertisement Carousel
Blog

कोसीर। नल जल योजना के अंतर्गत गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाने ठेकेदार द्वारा खोदे गए सड़क से आवागमन बाधित

Ad

सारंगढ़ विधायक उत्तरी ने ग्रामवासियों के साथ पी0एच0ई0 व ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा कोसीर मुख्य मार्ग पर किया चक्का जाम

Advertisements

नल जल योजना के अंतर्गत गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाने ठेकेदार द्वारा खोदे गए सड़क से आवागमन बाधित

Advertisements

विधायक गृह ग्राम का मुख्य मार्ग में आवागमन ठप

पाइपलाइन बिछाने खोदे गए सड़क को मरम्मत नहीं करने से गांव गलियों में चलना हुआ दूभर

पी0एच0ई0 विभाग व तहसीलदार द्वारा लिखित आश्वासन के बाद चक्का जाम समाप्त

लक्ष्मी नारायण लहरे की रिपोर्ट
सारंगढ़ ।सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने आज ग्राम वासियों के साथ एकाएक कोसीर सारंगढ़ मुख्य मार्ग के ग्राम रक्सा के पास चक्का जाम में बैठने से शासन प्रशासन के हाथ पांव फूल गए देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी सड़क के बीचो-बीच बैठकर पी0एच0ई विभाग व ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए

Advertisements

गांव गलियों में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गई सड़क को मरम्मत करने की मांग करने लगे उल्लेखनीय हो कि विधायक उत्तरी जांगड़े के गृह ग्राम मुड़वाभांठा का मार्ग भी पाइपलाइन बिछाने के कारण अवरुद्ध है जिसे लेकर विधायक द्वारा ठेकेदार को बार-बार बोलने के बाद भी मरम्मत नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और ग्रामीणों के साथ चक्का जाम पर बैठ गए।यह खबर पुलिस प्रशासन और विभाग को हुई तो भागते-भागते सभी ग्राम रक्सा पहुंचे और चक्का जाम को खुलवाने विधायक से आग्रह करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर चक्का जाम नहीं खुलने देने कहा इस तरह एक घंटे से अधिक कोसीर- सारंगढ़ मुख्य मार्ग में ग्राम रक्सा के पास चक्का जाम रहा जिससे दर्जनों दोपहिया व चार पहिया वाहन फंसे रहे इस तरह चक्का जाम की खबर सुनते ही कोसीर थाना प्रभारी चक्का जाम स्थल पहुंचे उन्होंने विधायक व ग्राम वासियों से चक्का जाम खुलवाने आग्रह किया लेकिन उन्होंने विभाग के अधिकारी को मौका पर बुलाने कहा जिस पर पी0एच्0ई0 विभाग के एसडीओ व तहसीलदार आयुष तिवारी मौके पर पहुंचे

उन्होंने कहा कि आपकी सभी मांगे पूरी की जाएगी आप हमें समय दे इस तरह मौके पर लिखित में तहसीलदार द्वारा पंचनामा तैयार कर ठोस अश्वासन दिया कि जो भी समस्याएं हैं उनका तुरन्त निराकरण किया जाएगा साथ ही बरसात के दिनों में ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन बिछाने का कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा मांग पूरी होते ही विधायक और ग्राम वासियों न चक्का जाम को खोल दिए और आवागमन बहाल हुआ इस तरह आज हुए चक्का जाम से यह साफ जाहिर है कि नल जल योजना के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन बिछाने का कार्य जोर-शोर से जारी है ठेकेदारों द्वारा मनमाने तरीके से सड़के खोद दी जा रही है जिनके समय पर मरम्मत नहीं होने से आवागमन में लोगों को खाश कर स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है समय रहते विभाग इस पर ठोस कदम नहीं उठाएगी तो इससे भी बड़ा आंदोलन की तैयारी क्षेत्रवासी करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े,जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु नारायण चन्द्रा,शिव टण्डन, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम वाजपेई, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,युवा नेता राजेश भारद्वाज, सरपंच लाभ राम लहरे, भोला बर्मन,सनत चन्द्रा,खलेन्द्र भारद्वाज, रामसुख जांगड़े, नरेश बंजारे, एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।इस संदर्भ में विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि नल जल पाइपलाइन बिछाने के लिए पी0एच्0ई0 विभाग के ठेकेदारों द्वारा लगातार गांव गलियों को खोद दिया जा रहा है जिससे आवागमन बाधित है स्कूली बच्चे और ग्राम वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज तो मेरी गाड़ी भी फस गई थी यही हाल पूरे छत्तीसगढ़ में हैं जब से भाजपा की सरकार आई है तब से केवल खोदने का काम कर रही है हम लोग सड़के बनवा रहे हैं और डबल इंजन की सरकार सड़क को तोड़ रहे हैं जिससे आमजन परेशान हैं साथ ही विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदारों द्वारा की जा रही मनमानी को बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय रहते सड़के नहीं सुधरेंगे तो आगे भी आंदोलन की जाएगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button