Advertisement Carousel
Blog

तांबा तार चोरी का पर्दाफाश — मुख्य आरोपी व खरीदार पुलिस के हत्थे चढ़े

Ad

Advertisements

तांबा तार चोरी का पर्दाफाश — मुख्य आरोपी व खरीदार पुलिस के हत्थे चढ़े

Advertisements
Advertisements

अकलतरा से क्रेशर प्लांट में हुई तांबा तार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत खरीदार गिरफ्तार… और 20 किलो जला हुआ तांबा तार बरामद।

घटना 25-26 नवंबर की दरम्यानी रात की है, जब किरारी स्थित क्रेशर प्लांट से 400 मीटर तांबा तार, सर्विस केबल सहित आसपास के 5 अन्य प्लांटों से कुल 1520 मीटर तांबे का तार अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था। प्रार्थी मुकेश कुमार जैन की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 617/2025, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को मिली पुख्ता सूचना —
किरारी का आदतन चोर राजेन्द्र साहू चोरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता देखा गया। पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने 6 अलग-अलग क्रेशर प्लांट से तार चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि तार जलाकर उसका तांबा निकालकर उसे शेख रिजवान (निवासी कटघोरा, कोरबा) को बेच दिया।

खरीदार शेख रिजवान से पुलिस ने 20 KG जला हुआ तांबा तार बरामद किया।
चोरी के पैसों से राजेंद्र ने नए कपड़े खरीदे और बाकी रकम खर्च कर दी।

दोनों आरोपियों को अपराध सिद्ध होने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और अकलतरा थाना स्टाफ की भूमिका रही सराहनीय।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button