Advertisement Carousel
Blog

“दो टीचर , एक छुट्टी पर… परीक्षा सामने, भविष्य अधर में!”

Ad

Advertisements

“दो टीचर , एक छुट्टी पर… परीक्षा सामने, भविष्य अधर में!”

Advertisements

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला से शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठता हुआ मामला सामने आया है।
बलौदा ब्लॉक अंतर्गत एक स्कूल में दो टीचर पदस्थ हैं… लेकिन परीक्षा सिर पर है और एक टीचर छुट्टी पर चली गई

अब सवाल ये है — क्या एक टीचर पूरे स्कूल का भविष्य संभाल पाएगा?

हम बात कर रहे हैं बलौदा ब्लॉक के एक प्राथमिक शाला की, जहां कागजों में दो टीचर तैनात हैं…

लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि एक टीचर छुट्टी पर हैं और दूसरा अकेले बच्चों को पढ़ाने में जुटी है।

कक्षा चलाना…

परीक्षा की तैयारी करवाना…

प्रशासनिक काम संभालना…
क्या यह संभव है?

“हमने कलेक्टर साहब को पर्सनल व्हाट्सएप पर भी अवगत कराया… लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान कौन भरेगा?”

अभिभावकों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी जा चुकी है, तो फिर व्यवस्था क्यों नहीं सुधर रही?

“परीक्षा के इस अहम समय में अगर टीचर ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा?
क्या प्रशासन को बच्चों की चिंता है… या फिर सब कुछ भगवान भरोसे?”

जिले में शिक्षा को बेहतर बनाने के दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं…
लेकिन जब हकीकत सामने आती है, तो तस्वीर कुछ और ही बयां करती है।

सवाल सिर्फ एक स्कूल का नहीं…
सवाल है पूरे जांजगीर-चांपा जिला के बच्चों के भविष्य का।
क्या जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे…
या फिर यूं ही बच्चों का भविष्य अधर में लटका रहेगा?

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button