Advertisement Carousel
Add
Blog

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वालों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि करबला कोदू चौक के पास एक युवक आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी लक्की उर्फ लक्कू यादव, पिता रामायण यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी करबला कुम्हारपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर को मौके से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

Advertisements


आरोपी का कृत्य धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button