Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की प्रेस कॉन्फ्रेंस सम्पन्न

Ad

मैहर से विकास सोनी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

संगठन को सशक्त करने मैहर में रखी गई रणनीति की नींव

मैहर। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन अभियान के  अंतर्गत सोमवार प्रातः 11 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पर्यटन सूचना केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री रोहित चौधरी एवं जिला प्रभारी श्री गुरमीत सिंह मंगू  की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisements
Advertisements


पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री रोहित चौधरी ने कहा कि
आज का युग संगठन की पुनर्रचना और जनसंपर्क का है। कांग्रेस जनसंवेदनशीलता के साथ गांव-गांव, वार्ड-वार्ड तक पहुंचेगी। हमारा उद्देश्य मात्र चुनाव नहीं, जनविश्वास का पुनर्निर्माण है।”

श्री गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि –
“संगठन सृजन अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, अपितु कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जमीनी मजबूती का नव-संस्कार है। यह अभियान नेतृत्व को नए सिरे से दिशा देगा।”


इस अवसर पर संगठनात्मक रूपरेखा, बूथ स्तर पर पुनर्गठन, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, युवाओं एवं महिलाओं को संगठन से जोड़ने हेतु रणनीतियों पर चर्चा की गई।
कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं संवादपरक बना दिया। तत्पश्चात पर्यवेक्षक श्री चौधरी ने बारी-बारी से वन बाय वन
कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर यहां की नब्ज जानने की कोशिश की है । कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी मैहर की ओर से सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर  पर्यवेक्षक श्री राकेश चौधरी जी को  भारतीय संविधान कीअनुपम कृति स्मरण स्वरूप जिला कांग्रेस अध्यक्ष
धर्मेश घई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात  द्विवेदी ने  समस्त कांग्रेस जनो की उपास्थित मे सौपी है ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button