Advertisement Carousel
Add
Blog

मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज, बिना नंबर वाहन पर यातायात पुलिस की कार्रवाई शिकायत पर कोसानाला के पास पकड़ा वाहन, पुलिस को देखते ही चालक फरार

Ad

Advertisements

मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज, बिना नंबर वाहन पर यातायात पुलिस की कार्रवाई
शिकायत पर कोसानाला के पास पकड़ा वाहन, पुलिस को देखते ही चालक फरार

Advertisements


दुर्ग,  तेज एवं कर्कश आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहन के खिलाफ यातायात पुलिस दुर्ग ने कार्रवाई की है। आम नागरिक की शिकायत पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहन को शासकीय स्कूल कोसानाला के पास पकड़ा। हालांकि, पुलिस को देखते ही वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नेहरू नगर निवासी एक नागरिक ने यातायात पुलिस से शिकायत की थी कि एक वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया गया है और उसे तेज गति के साथ चलाया जा रहा है। वाहन से पटाखे फूटने जैसी तेज आवाज निकलने के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।

Advertisements


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने तत्काल वाहन की तलाश शुरू की। इसी दौरान एएसआई प्रवीण सिंह ने शासकीय स्कूल कोसानाला के पास उक्त वाहन को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं लगी होने और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यातायात पुलिस ने जब्त वाहन को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए सुपेला थाना के सुपुर्द कर दिया है।
कंपनी फिटेड साइलेंसर लगाने की अपील
यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपने वाहनों में वैध नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button