Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

ग्राम पंडरीपानी चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Village Pandripani theft case revealed, three accused arrested

Ad

बिलाईगढ़। ग्राम पंडरीपानी में हुई चोरी के मामले का बिलाईगढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की संपत्ति के साथ चोरी की रकम से खरीदा गया मोबाइल और नकदी भी बरामद की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

Advertisements

पुलिस के अनुसार, पंडरीपानी निवासी श्रवण कुमार रात्रे ने 19 अगस्त 2026 को थाना बिलाईगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका मकान लंबे समय से बंद था और उसकी चाबी उनके चचेरे भाई चरणलाल के पास थी। 18 अगस्त की शाम चरणलाल ने फोन कर मकान का ताला टूटे होने और अंदर सामान बिखरा होने की जानकारी दी। घर पहुंचने पर आलमारी का लॉकर भी टूटा मिला तथा सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज की। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि ग्राम पंडरीपानी के सुमित लहरे और देवा रात्रे अचानक नया मोबाइल खरीदने के साथ काफी खर्च कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर 13 अगस्त को एक साथ मिलकर दीवार फांदकर मकान में प्रवेश करने, ताला तोड़कर आलमारी से सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने और बाद में सामान आपस में बांट लेने की बात स्वीकार की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुमित कुमार लहरे ने अपने हिस्से की चोरी की संपत्ति बेचकर रियलमी कंपनी का मोबाइल खरीदने और करीब दो हजार रुपये खर्च करने की जानकारी दी। उसके कब्जे से मोबाइल, उसका बिल और चार हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

वहीं, आरोपी देवा रात्रे ने चोरी के आभूषणों में से सोने का माला, पायल की एक जोड़ी और चांदी की चेन अपने पास रखने की बात बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की संपत्ति बरामद की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि उसने सोने का माला और चांदी की पायल अपने मामा मनीष कुमार महिलांगे, निवासी कोरबा, को दी थी। पुलिस ने मनीष महिलांगे के कब्जे से सोने के माला की नौ पत्तियां और चांदी की पायल बरामद की।

मामले में दो से अधिक आरोपियों द्वारा एकराय होकर चोरी करना पाए जाने पर संबंधित धाराओं का इजाफा किया गया। वहीं, चोरी की संपत्ति को अपने कब्जे में रखने के आरोप में मनीष कुमार महिलांगे के खिलाफ भी संबंधित कानूनी प्रावधान जोड़े गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार लहरे (20), देवा रात्रे (18), दोनों निवासी ग्राम पंडरीपानी, थाना बिलाईगढ़, तथा मनीष कुमार महिलांगे (20), निवासी पोंडीबाहर, कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button