Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर
Trending

संत गुरु रविदास जयंती पर महिला मोर्चा ने निकाली संकल्प यात्रा

Women's Front takes out Sankalp Yatra on Saint Guru Ravidas Jayanti

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार 

संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता के नेतृत्व में संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकता का संदेश देना रहा।

संकल्प यात्रा की शुरुआत नीलकंठेश्वर मंदिर, सीरिमकेला से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा दुलदुला ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से होकर आगे बढ़ेगी।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा देवी, कमला निराला, युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित गुप्ता, अलोक गुप्ता, मुन्ना बेसरा, रंजीत सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने संत गुरु रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button