Advertisement Carousel
Add
Blog

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस की कार्रवाई, तीन बदमाश जेल भेजे गए

Ad

Advertisements

असामाजिक तत्वों पर तोरवा पुलिस की कार्रवाई, तीन बदमाश जेल भेजे गए
आदतन बदमाशों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई, एक अन्य के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर, असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की है। पुलिस ने 23 अगस्त को थाना क्षेत्र के आदतन बदमाशों की चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए तीन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आदतन बदमाशों की लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान कुछ बदमाशों के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा।

Advertisements


कार्रवाई की जद में आए आरोपियों की पहचान दीपक निर्मलकर, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द तोरवा, ईशरू ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी देवरीडीह और आकाश तांबे, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवरीडीह के रूप में हुई है।
पुलिस ने तीनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य बदमाश समीर वर्मन के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा न्यायालय में पेश किया है।
तोरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आदतन बदमाशों की निगरानी एवं उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button