Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

सरिया पुलिस ने गांजा तस्करी के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर।

Saria police arrested two accused of ganja smuggling and sent them on remand.

Ad

आरोपियों के कब्जे से 05 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, कुल कीमती 2,50,000 रुपये ज़ब्त।

सारंगढ़ बिलाईगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, जुआ और सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Advertisements

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा के बरगढ़ से ग्राम कंचनपुर (सरिया) होते हुए सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) जाने वाले थे। सूचना मिलते ही सरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और ग्राम कंचनपुर बैरियर मेन रोड पर घेराबंदी कर काले-नीले रंग की हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 11 8076) पर सवार दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की।

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम देवाधी पात्र पिता इन्द्रो पात्र (उम्र 46 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा) तथा मोटरसाइकिल के पीछे बैठी महिला ने अपना नाम संतोषी पात्र पति विष्णु पात्र (उम्र 48 वर्ष, निवासी सारागांव, थाना सरिया, हाल निवास जांजगीर-चांपा) बताया।

तलाशी लेने पर महिला के पास रखे थैले के अंदर 03 पैकेट और मोटरसाइकिल की डिक्की के अंदर 02 पैकेट, कुल 05 पैकेट खाकी रंग के प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए मिले। इनमें कुल 05 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 2,50,000/- रुपये), घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल तथा एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल, कुल जुमला कीमती 3,10,000/- रुपये को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

इसके पश्चात, आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेंद्र कुमार, सउनि सुमन कुमार चौहान, प्र.आर. विजय यादव, प्र.आर. मोहन गुप्ता, प्र.आर. भोजराम नट, आरक्षक श्रवण टंडन, लक्ष्मीनारायण पटेल और नर्मदा यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button