Advertisement Carousel
Add
Blog

युवा समाजसेवी श्याम लाल पैंकरा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के रायगढ़ जिलाध्यक्ष

Ad

Advertisements

युवा समाजसेवी श्याम लाल पैंकरा बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के रायगढ़ जिलाध्यक्ष

Advertisements


रायगढ़, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार की दिशा में नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में युवा समाजसेवी श्याम लाल पैंकरा को फाउंडेशन का रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements


फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव ने श्याम लाल पैंकरा के सामाजिक सेवा कार्यों और मानव समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों, कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम लाल पैंकरा ने नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव और राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मानव सेवा, शिक्षा, नशामुक्ति जागरूकता और कानूनी अधिकारों को लेकर जिलेभर में अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। साथ ही जल्द ही रायगढ़ जिले में संगठन की टीम का विस्तार करने की बात कही।
श्याम लाल पैंकरा की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्याम लाल पैंकरा ने सभी शुभचिंतकों और बधाई देने वालों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button