Advertisement Carousel
Add
Blog

योगाचार्य लेखराम ‘लेखू बाबा’ बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के योग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष

Ad

Advertisements

योगाचार्य लेखराम ‘लेखू बाबा’ बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Advertisements


नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेशभर से बधाइयों का सिलसिला, मानव सेवा और योग जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प
कवर्धा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। युवा समाजसेवी एवं योगाचार्य लेखराम ‘लेखू बाबा’ को फाउंडेशन के योग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Advertisements


यह नियुक्ति फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव के मार्गदर्शन में की गई है। संगठन का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, रोजगार और कानून संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
योगाचार्य लेखराम ‘लेखू बाबा’ लंबे समय से निःशुल्क एवं नियमित योग प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनकी समाजसेवा और योग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर लेखराम ‘लेखू बाबा’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव एवं राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे मानव सेवा के साथ योग, शिक्षा और नशामुक्ति जागरूकता अभियान को प्रदेशभर में आगे बढ़ाएंगे। साथ ही लोगों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे छत्तीसगढ़ में योग प्रकोष्ठ की टीम का विस्तार किया जाएगा और संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाजहित में कार्य किया जाएगा।
लेखराम ‘लेखू बाबा’ की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही प्रदेशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुक्ता सिंह यादव, जाहर सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं। प्रदेशभर से मिल रही बधाइयों पर योगाचार्य लेखराम ‘लेखू बाबा’ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button