Advertisement Carousel
Add
Blog

ऑपरेशन आघात: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा जब्त

Ad

Advertisements

ऑपरेशन आघात: लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा जब्त

Advertisements


रायगढ़, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन आघात” लगातार जारी है। अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से बोलेरो वाहन में गांजा लेकर तस्कर लैलूंगा-पत्थलगांव के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।
इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार नजर आया, जो कथित तौर पर वाहन की पायलटिंग कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी लैलूंगा भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो की तलाश जारी रखी।
कुछ देर बाद पाकरगांव की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक 26 BH 4095 B को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन में सवार जशवंत कुमार शर्मा, उम्र 32 वर्ष और ज्योति जाटव, उम्र 23 वर्ष, दोनों निवासी लखनऊ, उत्तर प्रदेश से पूछताछ की गई।


तलाशी के दौरान महिला के काले रंग के बैग से चार पैकेट में कुल 4.108 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये है। वहीं गांजा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।
इस तरह पुलिस ने कार्रवाई में कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे की तस्करी में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button