Advertisement Carousel
Add
Blog

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा,  पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को छह दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के लापता होने की शिकायत पर 15 अगस्त 2026 को थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 334/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल पतासाजी शुरू की और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी देवेंद्र जांगड़े, उम्र 25 वर्ष, निवासी नेवराबंद, थाना पामगढ़ को पकड़ लिया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(2)(एम), 65(1), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार, महिला प्रधान आरक्षक मंजू सिंह तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल और बेदराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग को छह दिनों के भीतर खोज निकाला गया और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button