Advertisement Carousel
Add
Blog

हसदेव नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने दिए सतत निगरानी के निर्देश

Ad

Advertisements

हसदेव नदी के जलस्तर पर प्रशासन की नजर, कलेक्टर ने दिए सतत निगरानी के निर्देश

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा,  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने हसदेव नदी के बढ़ते जलस्तर और मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है और जलस्तर में कमी भी दर्ज की जा रही है। हसदेव बांगो परियोजना के रेडियल गेटों से 40,484 क्यूसेक तथा प्लांट हाइडल से 9,000 क्यूसेक, कुल 49,484 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। कलेक्टर ने नदी-नालों के जलस्तर और जलप्रवाह पर लगातार निगरानी रखने तथा संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने एनीकट, पुल-पुलिया और जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पानी ऊपर से बहने की स्थिति में लोगों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से नदी-नालों और पुल-पुलियों को तेज बहाव के दौरान पार नहीं करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देकर अधिकृत जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।


बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करने, पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने और सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बारिश के दौरान सड़कों पर होने वाले गड्ढों की मरम्मत, नगरीय निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों में कचरा प्रबंधन और गीले-सूखे कचरे के सेग्रीगेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, पीएम आवास, आयुष्मान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button