Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कपरतुंगा बैरियर के पास अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी कनकबीरा पुलिस ने ग्राम कपरतुंगा बैरियर के पास कार्रवाई करते हुए कच्ची महुआ शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम छीछपानी और भालूपानी जंगल की ओर से दो व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कपरतुंगा बैरियर के पास घेराबंदी की और संदिग्ध रूप से आ रहे दोनों व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी से दो पॉलिथीन में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसमें 10 लीटर और 15 लीटर शराब शामिल थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया।

मामले में आनंद कुमार साहू (32), निवासी टीटहीपाली और सुरेश सारथी (56), निवासी कपरतुंगा को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को 18 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल और एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन तथा चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हीराधर नाग सहित चौकी कनकबीरा के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button