Advertisement Carousel
Blog

स्कूल-कॉलेज के पास हेरोइन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन, मोबाइल व बाइक जब्त

Advertisements

दुर्ग जिला

Advertisements

स्कूल-कॉलेज के पास हेरोइन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 8.49 ग्राम हेरोइन, मोबाइल व बाइक जब्त

दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुर्सीपार पुलिस ने स्कूल-कॉलेज क्षेत्र के समीप हेरोइन की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.49 ग्राम हेरोइन, बिक्री से प्राप्त 1,050 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई स्थित आईटीआई मैदान, खुर्सीपार के पास एक युवक युवाओं, विशेषकर स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को हेरोइन बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे घेरकर पकड़ लिया गया।

Advertisements


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसराज सिंह (22 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, छावनी, भिलाई बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 8.49 ग्राम हेरोइन, 1,050 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(बी) एवं 27ए के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी स्कूल और कॉलेज के आसपास आने वाले युवाओं को छोटी-छोटी मात्रा में हेरोइन बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमा रहा था।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button