Advertisement Carousel
Blog

चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Advertisements

मोबाइल पर दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाया, अनाचार के आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा, थाना चांपा पुलिस ने मोबाइल पर बातचीत के माध्यम से महिला को दोस्ती और प्रेम के झांसे में फंसाकर उसके साथ अनाचार करने तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कृष्ण राई ने मोबाइल पर बातचीत के जरिए उससे दोस्ती की और प्रेम संबंध का झांसा देकर विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ अनाचार किया तथा आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 400/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कृष्ण राई (52 वर्ष), निवासी सीएसईबी कॉलोनी, चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोप स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button