Advertisement Carousel
Blog

NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

Advertisements

NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान

स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता हासिल करने का दिया संदेश

दुर्ग पुलिस ने शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। पुलिस लाइन दुर्ग में आयोजित समारोह में सफल विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मणिशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, सूबेदार रक्षित केंद्र कविता साहू सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि अनुशासन, निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी हैं। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर शिक्षा के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।


समारोह में अभिनाश (651 अंक), आर्नव (629 अंक), भव्यांश (597 अंक), नूरी शफ़त (534 अंक) और मोहम्मद अरशद (479 अंक) को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
दुर्ग पुलिस ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और उनके लिए सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे सकारात्मक सोच, अनुशासित जीवनशैली और सतत प्रयास के साथ अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करते रहें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button