Advertisement Carousel
Blog

चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Advertisements

चंदनडीह में जलभराव से रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

सिरसा गेट मार्ग निर्माण कार्य के चलते पूरी तरह बंद, भारी वाहनों सहित सभी चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

दुर्ग, लगातार बारिश के चलते रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग यातायात पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की सलाह दी है।

Advertisements
Advertisements


यातायात पुलिस के अनुसार, जलभराव के कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। वहीं, निर्माण कार्य के चलते सिरसा गेट मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात का दबाव कम करने के लिए राजनांदगांव और बालोद की ओर से रायपुर जाने वाले भारी वाहनों को अंजोरा बाईपास, पुलगांव चौक, अंडा, रिसामा, गाड़ाडीह, मर्रा, जामगांव (एम), मोतीपुर और अमलेश्वर होते हुए रायपुर जाने के निर्देश दिए गए हैं।


इसी प्रकार भिलाई, ट्रांसपोर्ट नगर और नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहनों के लिए अहिरवारा मोड़, कुम्हारी, मुरमुंडा चौक, कोचेबंद, मलपुरी कला, भालेसर, कंडरका चौक, पथरीडी, उरला और बिरगांव होकर रायपुर पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। वहीं भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को उतई, सेलूद, फूंडा और मोतीपुर मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।


दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा सिरसा गेट मार्ग पर जाने से बचें। साथ ही यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्जन व्यवस्था का पालन करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात संचालन में सहयोग करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button